देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreहैदराबाद। हैदराबाद में महिला वेटनरी से रेप और मर्डर के आरोपियों को गुरुवार सुबह एनकाउंटर में मार गिराने को लेकर पुलिस कमिश्नर ने बताई यह मुख्य जानकारियां। साइबराबाद पुलिस के कमिश्नर वी. सज्जनार ने बताया कि 27-28 नवंबर की रात युवती के साथ दुष्कर्म हुआ और बाद में जिंदा जला दिया गया। हमने आरोपियों के खिलाफ सबूत इकट्ठे किए और बाद में उन्हें गिरफ्तार किया। हमें दस दिन के लिए पुलिस कस्टडी मिली थी।
साइबराबाद पुलिस के कमिश्नर वी. सज्जनार ने आगे बताया कि आज हम उन्हें आगे के सबूत इकट्ठा करने के लिए लेकर आए थे, लेकिन उन्होंने पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया। हमारे दो हथियार छीन लिए। इसके बाद पुलिस को आरोपियों पर फायरिंग करनी पड़ी। चारों आरोपियों की मौत गोली लगने के कारण से ही हुई है, इस दौरान एक SI और कांस्टेबल घायल भी हुए हैं। हमने आरोपियों का डीएनए टेस्ट भी किया है, ये सभी लोग कर्नाटक-तेलंगाना में कई मामलों के आरोपी थे। साइबराबाद पुलिस के कमिश्नर ने बताया कि शुक्रवार सुबह 5.45 से 6.15 के बीच में एनकाउंटर हुआ, इन आरोपियों का नाम कई अन्य केस से भी जुड़ा है, इसकी जांच चल रही है। पुलिस कमिश्नर सज्जनर ने आगे बताया कि पुलिस ने आरोपियों को चेताया था और सरेंडर करने को कहा था लेकिन उन्होंने फायरिंग करना प्रारंभ कर दिया। यही कारण रहा कि हमने खुली फायरिंग की और इसी दौरान आरोपी मारे गए। कमिश्नर ने कहा कि जो दो पुलिसवाले घायल हुए हैं उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।
साभार-khaskhabar.com












