BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

हैंडलूम डे पर कंगना : ऑर्गेनिक कपड़ों को बढ़ावा दें

मुंबई। अभिनेत्री कंगना रनौत ने शुक्रवार को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के मौके पर लोगों से भारतीय जैविक कपड़ा उद्योगों को बढ़ावा देने का आग्रह किया है। टीम कंगना रनौत द्वारा किए गए एक ट्वीट के माध्यम से उन्होंने कहा, "हममें से अधिकतर लोगों के पास हमारे उपभोग किए जाने से अधिक है। फैशन इंडस्ट्री हमारे पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले उद्योगों में एक बन गया है। नई चुनौतियां नए संकल्पों का आह्वान करती हैं, आइए अपने देश के जैविक कपड़ा उद्योगों को बढ़ावा दें और धरती को बचाएं।"

कंगना ने आगे कहा, "जब हम हैंडलूम का चुनाव करते हैं तो हम गरीब बुनकरों को गरीबी से बाहर निकालने का चयन करते हैं, हम वोकल फॉर लोकल का चयन करते हैं, हम हमारी धरती मां को चुनते हैं, हम इस धरती पर हर एक के लिए प्यार को चुनते हैं।"

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More