BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

हुंडई मोटर इंडिया की अगस्त में घरेलू बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी

नई दिल्ली। ऑटोमोबाइल प्रमुख हुंडई मोटर इंडिया ने अगस्त, 2020 के दौरान अपनी घरेलू बिक्री में 19.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। इस साल अगस्त में कंपनी ने कुल 45,809 इकाई (वाहन) बेचे। वहीं पिछले साल अगस्त में कंपनी ने 38,205 वाहनों की बिक्री की थी।

अगस्त में कंपनी की घरेलू बिक्री बढ़ी, लेकिन पिछले साल की तुलना में इस बार उसके निर्यात में भारी कमी आई है। हुंडई मोटर ने इस बार अगस्त में केवल 6,800 वाहनों का निर्यात किया, जबकि पिछले साल इस महीने कंपनी ने 17,800 वाहन बाहरी देशों में भेजे (एक्सपोर्ट) थे।

नतीजतन, पिछले वर्ष के इसी महीने के दौरान बेची गई 56,005 इकाइयों में से संचयी बिक्री घटकर 52,609 इकाई रह गई।

देश की दूसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी हुंडई मोटर इंडिया के निदेशक (बिक्री एवं विपणन) तरुण गर्ग ने मंगलवार को एक बयान में जानकारी दी कि कंपनी ने अगस्त 2020 में घरेलू बिक्री के मामले में 45,809 इकाई का आंकड़ा दर्ज किया, जोकि कंपनी की 19.9 प्रतिशत सकारात्मक वृद्धि रही।

गर्ग ने कहा कि आगे भी कंपनी कि बिक्री में बढ़ोतरी जारी रहेगी, लेकिन कोविड-19 महामारी को लेकर अब भी अनिश्चितता जारी है। साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More