देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreशिमला। हिमाचल प्रदेश में सूखे के बीच बारिश और बर्फबारी से किसानों-बागवानों ने बड़ी राहत राहत मिली है। प्रदेश में पहाड़ों पर बर्फ पड़ने से एक बार फिर ठंड का एहसास होने लगा है। राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात भी हुआ है। राज्य के शिमला सहित अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो रही है। मौसम के बदलने लेने से प्रदेश के कई शहरों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शिमला में मंगलवार को अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि सोमवार को 16.9 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया था।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के बदलने से मौसम में बदलाव आया है। चार मार्च तक राज्य भर में मौसम खराब रहेगा। मार्च के शुरू में प्रदेश के छह जिलों शिमला, लाहौल-स्पीति, चम्बा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में भारी बारिश, बर्फबारी और तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। दो और चार मार्च को बिजली गिरने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
तेज हवा और बारिश से एनसीआर में बड़ी राहत, कई इलाकों में एक्यूआई सुधरा, न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार
राजस्थान में नए साल से पहले कैसा रहेगा मौसम : बारिश का अलर्ट, क्रिसमस के बाद सर्दी होगी तेज, फिलहाल माउंट आबू सबसे ठंडा
तमिलनाडु में भारी बारिश, मौसम विभाग ने 11 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट