देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreशिमला। हिमाचल प्रदेश के सुदूर लाहौल-स्पीति जिले में बुधवार तड़के अचानक आई बाढ़ में एक व्यक्ति की मौत हो गई और नौ लोगों के बह जाने की आशंका है। आपदा मनाली-लेह राजमार्ग पर स्थित उदयपुर में हुई और टोजिंग नदी पर एक महत्वपूर्ण पुल क्षतिग्रस्त हो गया। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पर्यटकों सहित कई वाहन राजमार्ग पर फंस गए हैं।
घायलों में से एक को कुल्लू कस्बे के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
एक सरकारी अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि जिला मुख्यालय केलांग से करीब 60 किलोमीटर दूर बचाव दल मौके पर पहुंच गई है।
सरकार ने पहले ही पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए एक सलाह जारी की है कि वे ऊंचे पहाड़ों, नदियों के पास घूमने और भूस्खलन की चपेट में आने वाले अन्य स्थानों से दूर रहें।
मंडी शहर के आगे कई जगहों पर भूस्खलन के कारण मंडी-कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग का संपर्क चंडीगढ़ से कट गया है। सूचना मिल रही है कि सार्वजनिक परिवहन और पर्यटक वाहन वहीं फंस गए है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
मानसून का कहर : हिमाचल के किन्नौर में फटा बादल, कैलाश यात्रा पर लगी ब्रेक: ITBP ने 413 तीर्थयात्रियों को ज़िपलाइन से बचाया
हिमाचल प्रदेश के सीएम की केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से मुलाकात, बारिश से हुए नुकसान पर चर्चा
जयपुर के हृदय में विराजमान हैं गोविंद देव जी, जिनकी आरती में उमड़ती है आस्था की बाढ़