देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreचंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 21 अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए सोमवार को अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अपनी वर्तमान सीट करनाल से चुनाव लड़ेंगे, जबकि पिछले सप्ताह भाजपा में शामिल हुए ओलंपियन पहलवान योगेश्वर दत्त सोनीपत जिले की बरोदा विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।
दत्त के साथ भाजपा में शामिल होने वाले भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह को पिहोवा से टिकट दिया गया है, जबकि हाल ही में भाजपा में शामिल होने वाली पहलवान बबीता फोगाट दादरी से चुनाव लड़ेंगी।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला को टोहाना से मैदान में उतारा गया है।
पार्टी ने 38 मौजूदा विधायकों को फिर से टिकट दिया है, जबकि सात विधायकों की जगह किसी अन्य को मौका दिया गया है।
भगवा पार्टी द्वारा इस बार मुस्लिम समुदाय के दो उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है।
भाजपा ने हालांकि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा, "हम बहुत जल्द महाराष्ट्र के लिए भी सूची जारी करेंगे।"
रविवार को यहां हुई भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने इन नामों को मंजूरी दी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के साथ ही नितिन गडकरी जैसे वरिष्ठ नेता इस बैठक में शामिल हुए थे।
हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों पर 21 अक्टूबर को चुनाव होगा, जिसका परिणाम 24 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
बिहार का चुनाव: सियासी दंगल या लोकतंत्र की अग्नि परीक्षा?
चुनाव आयोग ने ईसीआई की वेबसाइट बंद किए जाने के राहुल गांधी के दावों को किया खारिज
खराब कानून व्यवस्था के कारण हरियाणा के हालात बेहद चिंताजनक, पुलिस पर सीएम की पकड़ नहीं : दुष्यंत चौटाला