BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने जनसंपर्क विभाग को किया सम्मानित

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को सूचना, जनसंपर्क और भाषा विभाग को सम्मानित किया। हरियाणा सरकार के विज्ञापनों और उनके भुगतान में तेजी लाने के लिए आनलाइन रिलीज आर्डर तथा बिलिंग सिस्टम ईआरपी साफ्टवेयर तैयार करने को लेकर विभाग को सम्मानित किया गया है।

रिलीज ऑर्डर और बिल भुगतान जारी करने के लिए यह अपने तरह का पहला माध्यम होगा।

विभाग को यहां सुशासन दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में पुरस्कार प्राप्त हुआ।

इसके साथ ही अब सूचना एवं जनसंपर्क और भाषा विभाग में अखबारों के विज्ञापन के बिल और पेमेंट के भुगतान का सिस्टम ऑनलाइन हो गया है, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री ने प्रणाली में आवश्यक ई-सुधार लाने के लिए अधिकारियों की सराहना की।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह सॉफ्टवेयर मीडिया घरानों को सरकार के विज्ञापन और भुगतान जारी करने की प्रक्रिया में पारदर्शिता और दक्षता लाएगा।

खट्टर ने कहा कि बिल जमा करने के 30 दिनों के भीतर ही बिलों का भुगतान कर दिया जाएगा।

विभागीय अधिकारी और क्लाइंट व्यापक डैशबोर्ड के माध्यम से ऑनलाइन जारी किए गए ऑर्डर और बिलों की स्थिति को ट्रैक कर सकेंगे।

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More