BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

हमें फिटनेस का आदी होना चाहिए : उर्वशी रौतेला

मुंबई। अभिनेत्री और पूर्व ब्यूटी क्वीन उर्वशी रौतेला का कहना है कि शराब, ड्रग्स या जुए के जरिए थोड़े समय का मजा या खुशी लेने की बजाय लोगों को अपना समय उन चीजों में देना चाहिए जो स्थायी खुशी देती हैं। उर्वशी ने कहा, "हम खुद को उन्हीं चीजों के लिए प्रेरित करते हैं जो हम बनना चाहते हैं। हम अपने विचारों के अधीन होते हैं। यदि हम अपने विचार नहीं बदल सकते हैं तो हम कुछ नहीं बदल सकते हैं। इसीलिए मेरा मानना है कि हम सभी को फिटनेस का आदी होना चाहिए।"

उर्वशी मानती हैं कि फिटनेस और करुणा दो ऐसी चीजें हैं जो स्थायी खुशी ला सकती हैं।

उन्होंने आगे कहा, "मेरा मानना है कि करुणा और फिटनेस वो चीजें हैं, जिनको हम अपनी जिंदगी में शामिल करें तो हमारे जीवन में तुरंत खुशी दस्तक देती है और यह लंबे समय तक हमारी जिंदगी में रहती है। मैं अल्कोहल, ड्रग्स या जुआ जैसे थोड़े समय की खुशी देने की बात नहीं कर रही हूं। मैं इस बात पर गहरा भरोसा करती हूं कि दयालुता-करुणा सच्ची और स्थायी खुशी लाती है।"

अभिनेत्री जल्द ही फिल्म 'ब्लैक रोज' के जरिए तेलुगु इण्डस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More