BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

स्काउट-गाइड से मिले संस्कार जीवन की पूंजी : मुख्यमंत्री

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि स्काउट-गाइड संगठन वसुधैव कुटुम्बकम की भावना को प्रबल करता है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों में संस्कारों का बीजारोपण होता है और ये संस्कार जीवनभर उनके काम आते हैं।

मुख्यमंत्री गुरूवार को जोधपुर में राजस्थान राज्य भारत-स्काउट गाइड की मंडल स्तरीय प्रतियोगिता व रैली के 5 दिवसीय शिविर के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 10 स्टाफ हट एवं एक स्मार्ट रूम के लिए 15 लाख रूपए देने की घोषणा की। यह हट एवं स्मार्ट रूम चौपासनी स्थित स्काउट-गाइड मुख्यालय विट्ठल वन में बनवाए जाएंगे। सीएम ने विट्ठल वन में ही नवनिर्मित भोजनशाला का लोकार्पण भी किया।गहलोत ने कहा कि स्काउट-गाइड ‘वसुधैव कुटुम्बकम‘ अर्थात पूरे विश्व को परिवार मानता है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी कैम्प व जम्बूरी आयोजित की जाती है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व विनोबा भावे ने भी इसी संदेश को आगे बढ़ाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे बचपन की स्मृतियां स्काउट-गाइड से जुड़ी हैं। विट्ठल वन में तो हम टैंट तक में रहे हैं। स्काउट गाइड के रूप में सीखे संस्कार जीवनभर साथ चलते हैं। उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड के क्षेत्र में राजस्थान की विशिष्ट पहचान है।मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में मेरे दूसरे कार्यकाल में जयपुर में जम्बूरी आयोजित की गई थी। जिसमें बड़ी संख्या में स्काउट एवं गाइड्स ने भाग लिया था। उन्होंने समारोह में स्काउट-गाइड द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना की।

समारोह की शुरूआत में स्काउट एवं गाइड के स्टेट चीफ कमिश्नर जे.सी. महान्ति ने स्काउट गाइड स्कार्फ पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया और संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। सीईओ गोविन्द सिंह चारण ने स्वागत उद्बोधन दिया। स्काउट-गाइड रैली द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर के साथ गहलोत का स्वागत किया गया।

समारोह में विधायक हीराराम मेघवाल, मनीषा पंवार, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनिवाल, महापौर घनश्याम ओझा, पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, पूर्व महापौर डॉ. ओमकुमारी गहलोत, पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच, जेडीए के पूर्व चैयरमेन राजेन्द्रसिंह सोलंकी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं आमजन उपस्थित थे।


 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More