BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

सैमसंग अभी भी ओएलईडी डिस्प्ले में सबसे आगे, लेकिन बाजार हिस्सेदारी घटी

सियोल। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स स्मार्टफोन ऑर्गेनिक लाइट-एमिटिंग डियोड (ओएलईडी) डिस्प्ले के बाजार साल 2019 की दूसरी तिमाही में शीर्ष कंपनी बनी हुई है। हालांकि चीनी प्रतिद्वंद्वियों के आगे बढ़ने के कारण कंपनी की बाजार हिस्सेदारी में साल-दर-साल आधार पर गिरावट दर्ज की गई है। इंडस्ट्री ट्रैकर आईएचएस मार्किट द्वारा रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, स्मार्टफोन ओएईडी डिस्प्ले के वैश्विक बाजार में अप्रैल-जून की अवधि में 3.15 अरब डॉलर राजस्व के संदर्भ में दक्षिण कोरिया प्रौद्योगिकी दिग्गज की बाजार हिस्सेदारी 82 फीसदी है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 13 फीसदी कम है।

योनहप न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में कहा गया कि हालांकि यह 98 फीसदी से कम रही है, जोकि साल 2017 की दूसरी तिमाही में दर्ज की गई थी।

दूसरी तरफ, चीन के बीओई की बाजार हिस्सेदारी अप्रैल-जून अवधि में 12 फीसदी रही। पहली बार कंपनी ने 10 फीसदी से अधिक की बाजार हिस्सेदारी हासिल की।

एक उद्योग विश्लेषक ने कहा, "मोबाइल डिवाइसों की ओएलईडी डिस्प्ले खंड में चीनी प्रतिद्वंदियों ने अपनी उपस्थिति का विस्तार किया है।" उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में मजबूत प्रभुत्व के बावजूद सैमसंग को अनिश्चितता का सामना करना पड़ेगा।

आंकड़ों के मुताबिक, 2018 की चौथी तिमाही में बीओई की बाजार हिस्सेदारी 4 फीसदी थी, जो 2019 की जनवरी-मार्च तिमाही में बढ़कर 9 फीसदी हो गई।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More