BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

'सैटेलाइट लॉन्च से भारत-ब्राजील के बीच मजबूत साझेदारी की शुरुआत'

श्रीहरिकोटा। पृथ्वी अवलोकन उपग्रह अमेजोनिया -1 का सफल प्रक्षेपण भारत और ब्राजील के बीच साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए पहला कदम है। ब्राजील के विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार और संचार मंत्री मार्कोस पोंटेस ने रविवार को यह बात कही। भारत ने रविवार की सुबह अपने रॉकेट पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल-सी 51 (पीएसएलवी-सी51) अमेजोनिया -1 के साथ सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया। यह ब्राजील द्वारा डिजाइन और निर्मित किया गया पहला उपग्रह था।
पोंटेस ने यहां भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) मिशन नियंत्रण केंद्र में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, "हम कई वर्षो से उपग्रह पर काम कर रहे हैं। यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है।"
खुद एक अंतरिक्ष यात्री, पोंटेस ने कहा कि सफल प्रक्षेपण ब्राजील के उपग्रह उद्योग के लिए एक नए युग का प्रतिनिधित्व करता है।
पोंटेस ब्राजील की अंतरिक्ष एजेंसी और रूसी अंतरिक्ष एजेंसी के बीच एक साझेदारी के हिस्से के रूप में अंतरिक्ष में जाने वाला एकमात्र ब्राजील निवासी हैं।
उन्होंने कहा कि यह भारत और ब्राजील के बीच मजबूत साझेदारी को आगे बढ़ने की दिशा में पहला कदम है।
यह दोनों देशों के बीच मजबूत रिश्ते की शुरुआत है। पोंटेस ने कहा कि दोनों देश साथ मिलकर काम करेंगे और जीतेंगे।
अमेजोनिया -1 राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (आईएनपीई) का ऑप्टिकल पृथ्वी अवलोकन उपग्रह है और इसे ब्राजील द्वारा निर्मित किया गया है।
इसरो के अध्यक्ष के. सिवन ने कहा कि अमेजोनिया-1 उपग्रह को एक सटीक कक्षा में स्थापित किया गया है और इसके सौर पैनल तैनात किए गए हैं।
सिवन ने कहा कि भारत और इसरो, ब्राजील द्वारा डिजाइन और निर्मित किए गए पहले उपग्रह को लॉन्च करने पर गर्व महसूस करते हैं।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More