देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreनई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच के रिश्तों में हमेशा से ही तल्खी देखने को मिली है। कोई न कोई ऐसी घटना होती रहती है, जो जख्मों पर नमक छिडक़ देती है। भारत की लाख कोशिशों के बावजूद पाकिस्तान शांति की राह नहीं पकडऩा चाहता है। इस साल पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हमला कर हमारे 40 जवानों की जान ले ली थी।
हालांकि इसके बाद हमने भी उसे तगड़ा सबक सिखाते हुए बालाकोट में एयर स्ट्राइक कर कई आतंकियों को मार गिराया था। इसके बावजूद पाकिस्तान बाज नहीं आ रहा है और सीजफायर उल्लंघन किए जा रहा है। जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के बाद से तो जैसे पड़ोसी देश के होश ही उड़ गए हैं।
पिछले दिनों केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने लोकसभा में बताया था कि जम्मू-कश्मीर में अगस्त से लेकर अक्टूबर 2019 के बीच में सीमा पार से 950 बार सीजफायर का उल्लंघन किया जा चुका है। इस बीच बुधवार को सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा है कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर स्थिति किसी भी समय खराब हो सकती है, हमें हर कार्रवाई के लिए तैयार रहना होगा। रावत ने हाल ही में पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा था कि वह भारत के खिलाफ किसी भी तरह का दुस्साहस न करे। उन्होंने कहा था कि भारतीय सशस्त्र बल किसी भी प्रयास का उचित जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कश्मीर घाटी में सेब व्यापारियों की हत्या का उल्लेख भी किया था।
उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान की तरफ से पैदा की जा रही विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भारतीय सशस्त्र बल सरकार के नजरिये के अनुरूप शांति और विकास स्थापित करने में सफल होंगे। मंगलवार को एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में रावत ने कहा था कि पाकिस्तान को नियंत्रित करने की जरूरत नहीं है। पाकिस्तान ऐसा देश है, जो खुद को ही खत्म करने की ओर आगे बढ़ रहा है।
साभार-khaskhabar.com












