BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

सुशांत के चाहनेवाले मामले के अंजाम तक पहुंचने के हकदार हैं : कृति सैनन

मुंबई। अभिनेत्री कृति सैनन ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा है कि उनके चाहनेवाले इसके अंजाम तक पहुंचने के हकदार हैं। कृति ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "मैं दुआ करती हूं कि सच्चाई का जल्द सामने आए। उसके परिवारवाले, दोस्त, प्रशंसक और सभी चाहनेवाले इसके अंजाम तक पहुंचने के हकदार हैं।"

अभिनेत्री ने आगे लिखा, "मैं उम्मीद और दुआ करती हूं कि सीबीआई इस केस की जिम्मेदारी ले लें ताकि बिना किसी राजनीतिक एजेंडे के इसकी जांच हो सकें और परिवार को न्याय मिल सकें। यह बिल्कुल सही वक्त है कि अब उनकी आत्मा को शांति मिलें। हैशटैगसीबीआईफॉरएसएसआर हैशटैगसुशांतसिंहराजपूत।"

इसी दिन, सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर एक नया वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह अपने भाई को इंसाफ दिलाने के लिए लोगों से अपील करती नजर आईं।

सोशल मीडिया के इन दोनों ही मंचों पर साझा किए गए अपने इस वीडियो में श्वेता कह रही हैं, "हम सीबीआई की जांच के लिए एक राष्ट्र के रूप में एकजुट होकर खड़े हैं। एक निष्पक्ष जांच की मांग करना हमारा अधिकार है और सच्चाई के सामने आने के सिवाय हमें और कुछ नहीं चाहिए। हैशटैगसीबीआईफॉरएसएसआर, हैशटैगवॉरियर्सफॉरएसएसआर, हैशटैगजस्टिसफॉरसुशांतसिंहराजपूत।"

श्वेता ने इस वीडियो में पीएमओ ऑफिस, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को टैग भी किया है।

इसी तरह के एक दूसरे पोस्ट में वह हाथों में एक प्लेकार्ड लिए नजर आईं जिसमें लिखा था, "मैं सुशांत सिंह राजपूत की बहन हूं और मैं हैशटैगएसएसआर के लिए सीबीआई की अपील करती हूं।"

तस्वीर के कैप्शन में श्वेता ने लिखा, "यह सच्चाई के सामने आने का और हमें न्याय मिलने का वक्त है। कृपया सच्चाई को सामने लाने में हमारी और पूरी दुनिया की मदद करें, नहीं तो हम चैन से नहीं जी पाएंगे। हैशटैगसीबीआईफॉरएसएसआर के लिए अपनी आवाज उठाएं।"

उनके बाद बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी एक वीडियो साझा कर सुशांत की मौत पर सीबीआई जांच की मांग करती नजर आईं।

वीडियो में कंगना यह कहती नजर आ रही हैं कि हम सुशांत सिंह राजपूत के लिए सीबीआई चाहते हैं। हमें सच जानने का हक है। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More