BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

सलमान खान ने दुबई में की 'राधे' की अग्रिम बुकिंग की घोषणा

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने रविवार को घोषणा की कि उनकी अगली फिल्म 'राधे : योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' की अग्रिम बुकिंग संयुक्त अरब अमीरात में शुरू हो गई है। यह फिल्म 13 मई को ईद के मौके पर विश्व स्तर पर रिलीज होने वाली है। यूएई में रहने वाले अपने फैंस के लिए सलमान ने ट्विटर पर लिखा है, "हैशटैगराधे की एडवांस बुकिंग्स हो गई है शुरू फॉर द यूएई। मिलते हैं थिएटर्स में। सुरक्षित रहें।"

सलमान ने इसके साथ ही अपनी फिल्म के पोस्टर को भी ट्वीट किया है, जिसमें वह दिशा पटानी के साथ नजर आ रहे हैं। सलमान पोस्टर में एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं।

प्रभु देवा द्वारा निर्देशित यह फिल्म कई अन्य देशों में भी बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है, लेकिन भारत में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर इसे फिलहाल सिनेमाघरों में रिलीज किए जाने की कोई संभावना नहीं है। हालांकि फिल्म को डिजिटली देखा जा सकेगा। फिल्म 13 मई को जीप्लेक्स प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।
साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More