BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

सरकार से कोई उम्मीद न रखें, अपनी सुरक्षा स्वयं करें : शिवपाल

इटावा । प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने सोमवार को कहा कि सरकार से कोई उम्मीद न रखें, खुद अपनी सुरक्षा करें। शिवपाल अपने विधानसभा क्षेत्र में सराफा व्यवसायी कोरोना संक्रमित संजय कुमार पुरवार की मौत पर उनके परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि दोनों सरकारों ने जनता को उसके हाल पर छोड़ दिया है। कोरोना से बचाव के उपायों को ताक पर रख दिया है। इस महामारी और सरकार की उपेक्षा से देश में दिनोंदिन हालात भयावह होते जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जब देश में 100-500 कोरोना के केस थे, तब तो पूरा देश लॉकडाउन में था। अब रोज 90 हजार लोग कोरोना के शिकार हो रहे, तब सरकार हाथ पर हाथ रखे बैठी है। अन्य रोगों की ओर न तो सरकार का ध्यान जा रहा और न ही समुचित इलाज हो रहा है। सरकार को कह देना चाहिए कि 'अपनी रक्षा स्वयं करें।'

उन्होंने व्यवसायी के पिता और अपने वरिष्ठ साथी यतींद्र कुमार पुरवार और संजय के पुत्र सुमंत और शोभित को ढांढस बंधाया। कोरोना से ग्रस्त संजय का दो सितंबर को निधन हो गया था। 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More