BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

सडकों पर पसरा सन्नाट, धर्म स्थल श्रद्धालुओं के लिए बंद

मथुरा। कोरोना की दूसरी लहर ने धर्म नगरी में कहर बरपाया हुआ है। प्रदेशभर के साथ मथुरा में भी 35 घंटे का लाकडाउन जारी है। रविवार साप्ताहिक लॉकडाउन के चलते आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सबकुछ बंद है। वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी, रंगनाथ मंदिर और श्रीराधारमण मंदिर सहित जिले भर के प्रमुख मंदिर भी बंद रहैं। हालांकि मंदिरों में ठाकुर जी की सेवा पूर्व की भांति चलती रहेगी।


 रविवार सुबह से ही चेकिंग अभियान शुरू हो गया है। सड़कों पर अनावश्यक घूम रहे लोगों को घर भेजा जा रहा है। रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं की दुकानें खुली हैं। हालांकि आज कॉलोनियों में सब्जी विक्रेता नहीं पहुंचे हैं। बिना मास्क पहने लोगों पर दनादन चालान ठोके जा रहे हैं। इससे पहले शनिवार की रात को आठ बजे बाजार बंद होने के बाद एसएसपी डा.गौरव ग्रोवर समेत अन्य अधिकारी फोर्स के साथ गश्त पर निकल पड़े। अधिकारियो ने शहर के प्रमुख बाजारों का जायजा लिया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिना मास्क घूमने वालेां का चालान किया। उनसे जुर्माना वसूलने के साथ ही चेतावनी भी दी। एसएसपी ने व्यापारियों को मास्क पहनने के लिए जागरूक किया।


वहीं दूसरी ओर सभी जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर ओपीडी सेवा बंद कर दी गईं हैं। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट तौर कहा गया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए यूपी सरकार ने यह फैसला लिया। हालांकि औद्योगिक इकाइयों को चालू रखने का फैसला सरकार की ओर से लिया गया है। मजदूर कोरोना की गाइड लाइन का पालन करते हुए आ जा सकते हैं।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More