BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

संसद में भी महाराष्ट्र का शोर, राहुल गांधी ने कहा, देश में हुई है लोकतंत्र की हत्या

नई दिल्ली। इस समय पूरे देश के राजनीतिक पटल पर महाराष्ट्र का मुद्दा छाया हुआ है। ऐसे में संसद भी इससे अछूती नहीं रही। सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही विपक्षी दलों के सांसदों ने जमकर नारेबाजी की। कुछ सांसदों ने मोदी सरकार हाय-हाय और लोकतंत्र की हत्या बंद करो के नारे लगाए। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वायनाड़ के सांसद राहुल गांधी ने अपना सवाल पूछने से भी मना कर दिया।

राहुल ने कहा कि देश में लोकतंत्र की हत्या हुई है। आज इस सदन में सवाल पूछने का कोई मतलब नहीं है। इसके बाद भी सांसदों का हंगामा जारी रहा और लोकसभा स्पीकर ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। इससे पहले सांसदों ने संसद भवन परिसर में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी भी की। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी वहां मौजूद थीं।
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि हम प्रदर्शन कर रहे हैं क्योंकि यहां लोकतंत्र की हत्या हुई है। कल संविधान दिवस है। हम इसे मनाने वाले हैं लेकिन संविधान की भावना का शर्मनाक तरीके से उल्लंघन किया गया है। इसी कारण हम आज विरोध कर रहे हैं। हम पूरे दिन विरोध जारी रखेंगे। उम्मीद है कि हमें न्याय मिलेगा। अहमद पटेल ने कहा कि महाराष्ट्र में जिस तरह लोकतंत्र की हत्या हुई है। हम न्याय चाहते हैं।


 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More