BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

संत समागमः पहले पांच तक की डेड लाइन थी, अब दस फरवरी तक पूरा करना है काम

मथुरा। वृंदावन में बसंत पंचमी से संत समागम (कुंभ) मेला को लेकर चल रहे कार्य अब तक पूरे जो जाने चाहिए थे। इसके लिए पांच फरवरी की डेड लाइन दी गई थी। कई काम अभी तक आधे अधूरे चल पडे हैं।

एडीजी अजय आनंद और आईजी ए.सतीश गणेश ने शुक्रवार को मेला क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद अधूरे कार्यों को 10 फरवरी तक पूर्ण करने के निर्देश दिये थे। इससे पहले उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने समीक्षा के दौरान पांच फरवरी तक काम पूरा करने के डेड लाइन दी थी, काम पूरा न करने वाली संस्थाओं पर कार्रवाही की भी बात कही गई थी। डेड लाइन खत्म होने के बाद भी कई महत्वपूर्ण कार्य अभी भी अधूरे पडे हैं। मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने भी काम समय से पूरा करने के निर्देश दिये थे। सिंचाई विभाग के धीमी गति से चल रहे कार्यों पर भी नाराजगी जताई थी। सिंचाई विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश तीर्थ विकास परिषद के प्रस्ताव पर 30 मीटर लम्बे  देवराह बाबा घाट तथा चार कच्चे घाटांे का निर्माण कराया जा रहा है। पक्के घाट का करीब आधा कार्य पूरा कर लिया गया है। वहीं चार कच्चे घाटों का प्लेटफार्म तैयार किया जा रहा है। मंडलायुक्त ने दस फरवरी तक काम पूरा करने के निर्देश दिये हैं। सिंचाई विभाग के एक्सईएन वचन सिंह के मुताबिक काम को समय पर पूरा करने के लिए मजदूरों की संख्या बढा दी गई है। गुणवत्ता का भी इस दौरान पूरा ध्यान रखा जा रहा है। गहरे पानी में स्नानार्थियों को जाने से रोकने के लिए बेरीकेडिंग लगाई जा रही है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More