BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

श्रेया घोषाल ने बॉलीवुड में पूरे किए 19 साल

मुंबई। श्रेया घोषाल ने बॉलीवुड में 19 साल पूरे कर लिए हैं। गायिका ने इंस्टाग्राम पर अपनी हिंदी फिल्मों के सफर के बारे में बताया जो 'देवदास' से शुरू हुआ था। श्रेया ने इंस्टा पर लिखा, "19 साल पहले इस दिन मैंने प्रतिष्ठित फिल्म देवदास से हिंदी फिल्मों में अपनी शुरूआत की थी।"

गायिका ने फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली को 'देवदास' में लॉन्च करने के लिए धन्यवाद दिया।

श्रेया ने लिखा, "16 साल की लड़की पर विश्वास करने के लिए संजय लीला भंसाली सर की हमेशा आभारी रहूंगी। मेरे माता-पिता को भी धन्यवाद, मेरे साथ दिन-रात रहने के लिए । मैं आज जो भी हूं, आप की वजह से हूं।"

उन्होंने पोस्ट में देवदास की टीम - ऐश्वर्या राय बच्चन, माधुरी दीक्षित नेने, जैकी श्रॉफ, निर्देशक संजय लीला भंसाली और संगीत निर्देशक इस्माइल दरबार को टैग किया।

16 साल की उम्र में, श्रेया को फिल्म निमार्ता संजय लीला भंसाली की मां ने सिंगिंग रियलिटी शो 'सा रे गा मा' में देखा था, जहां से वह विजेता बनकर उभरीं। इसके बाद, उन्होंने 2002 में फिल्म देवदास के साथ पाश्र्व गायन की शुरूआत की।

श्रेया ने 'देवदास' के लिए 'डोला रे डोला' और 'बैरी पिया' के साथ प्रमुखता हासिल की और 'जब वी मेट' का 'ये इश्क हाय' , 'जिस्म' का 'जादु है नशा है', 'गुरु' में 'बरसो रे', 'सिंह इज किंग' में 'तेरी ओर ', 'बाजीराव मस्तानी' में 'दीवानी मस्तानी', 'पद्मावत' में 'घूमर' जैसी पुरस्कार विजेता हिट फिल्मों में गाना गाया।

उन्होंने हाल ही में 'द फैमिली मैन' में 'किसके लिए तू मारेगा' और 'देगा जान' के साथ मुख्य गायिका के रूप में अपना डिजिटल डेब्यू किया।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More