BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

श्रेया घोषाल ने की प्रेगनेंसी की घोषणा

मुंबई। गायिका श्रेया घोषाल ने गुरुवार को इंस्टाग्राम के जरिए अपने प्रशंसकों के साथ एक खुशखबरी साझा की है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की है और उसके साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी एक फोटो भी शेयर की है। मां बनने जा रहीं श्रेया ब्लू और ग्रीन कलर के ड्रेस में अपने बेबी बंप के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। इस फोटो के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, "श्रेयादित्य का बेबी आने वाला है। शिलादित्य और मैं इस खबर को आपके साथ साझा करते हुए बहुत रोमांचित हैं। आप सभी के प्यार और आर्शीवाद की जरूरत है क्योंकि हम अपनी जिंदगी में एक नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं।"

श्रेया की ये पोस्ट आते ही पूरी फिल्म बिरादरी से बधाईयों का तांता लग गया। डांसर शक्ति मोहन ने इस पोस्ट पर कमेंट किया, 'बधाई हो'। वहीं अभिनेत्री सोफी चौधरी ने लिखा,"यह अद्भुत खबर है!!! आपको ढेर सारा प्यार और बधाईयां।" वहीं गायक-संगीतकार विशाल ददलानी ने लिखा, "ओएय्य्य, गुप्लु !!! श्रेया घोषाल और शिलादित्य मैं तुम दोनों के लिए बहुत खुश हूं। ढेर सारी बधाइयां।"

बता दें कि सिंगर श्रेया घोषाल ने 2015 में एक सादे समारोह में शिलादित्य मुखोपाध्याय के साथ शादी की थी।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More