BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

श्रुति हासन लॉकडाउन खत्म होने के बाद काम पर जाना पसंद करेंगी

चेन्नई, अभिनेत्री श्रुति हासन का कहना है कि उनके पिता और अभिनेता-राजनेता कमल हासन ने कभी उन्हें दंडित नहीं किया और न ही उनके ऊपर कभी चिल्लाया है। श्रुति ने अपने प्रशंसकों के साथ प्रश्न-उत्तर सेशन का आयोजन किया था, जहां उनसे एक प्रशंसक ने पूछा, सबसे बुरा दंड, जो उन्हें अपने पिता से मिला हो।

इस पर श्रुति ने जवाब दिया, "मेरे पिता ने मुझे कभी दंड नहीं दिया, न ही मेरे ऊपर कभी चिल्लाए हैं। वह ऐसे नहीं हैं। वह हमेशा लॉजिक और कारण का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि शायद एक बार मैंने कोई गलती की थी और उनका कहना था मुझे काफी निराशा हुई।"

वहीं दूसरे प्रशंसक ने श्रुति से कमल के बारे में पूछा, जिस पर अभिनेत्री ने कहा, "वह बहुत अच्छे हैं। वह चेन्नई में हैं और आइसोलेशन में हैं।"

वहीं उनसे एक प्रशंसक ने पूछा कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद वह क्या करेंगी।

इस पर उन्होंने कहा, "मैं काम पर जाना पसंद करूंगी। मैं काम को याद कर रही हूं और मैं काम पर तभी जाऊंगी, जब वह सुरक्षित होगा।"

वहीं उनकी तेलुगू फिल्म 'गब्बर सिंह', जिसे आठ साल हो गए, उस पर श्रुति ने कहा कि वह खुद को भाग्यशाली मानती हैं, जो वह एक सुपरहिट फिल्म का हिस्सा बनीं।

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More