BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

श्री गुरू नानक देव जी की शिक्षाएं आज और भी प्रासंगिक - मुख्यमंत्री

शिमला। गुरू नानक देव जी का 550वां जन्मदिवस उनकी शिक्षाओं के प्रति स्वयं को समर्पित करने का उचित समय है, जिन्होंने एक ईश्वर, सार्वभौमिक भाईचारे, प्रेम, विनम्रता, सादगी, समानता और सहनशीलता का उपदेश दिया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यह बात सोमवार को पंजाब के कपूरथला में श्री गुरू नानक देव जी स्टेडियम, सुलतानपुर लोधी के श्री बेर साहिब गुरूद्वारे में प्रकाश पर्व के अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरू नानक देव जी सिख धर्म के पहले गुरू थे, जिन्होंने अपने आप को एक धर्म तक सीमित नहीं रखा बल्कि सभी धर्मों की अच्छी शिक्षाओं को अपनाया, जो आने वाले समय में भी सार्वभौमिक और जीवंत रहेगी। उन्होंने कहा कि श्री गुरू नानक देव जी जाति, रंग, धर्म और नस्ल के आधार पर लोगों में भेद-भाव करने में विश्वास नहीं रखते थे और उनकी शिक्षाएं आज और भी ज्यादा प्रासंगिक है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि श्री गुरू नानक देव जी ने साबित किया कि सिख धर्म का पालन करने के लिए न तो जाति, वर्ग, संपन्नता, गरीबी और न ही धर्म मापदण्ड हैं। उनके अनुसार, केवल एक भगवान पर विश्वास, आत्मा की पवित्रता और भगवान के प्रति समर्पण का भाव होना चाहिए।

पंजाब के गुरदासपुर जिले से करतारपुर साहिब काॅरिडोर को अंतरराष्ट्रीय सीमा तक विकसित करने के केन्द्र के फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे भारतीय तीर्थ यात्रियों को पाकिस्तान के करतारपुर में गुरूद्वारा दरबार सिंह जी जाने की सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि यह सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण संभव हुआ है। उन्होंने देश के लोगों से जाति, रंग, मत और धर्म से ऊपर उठकर वर्षभर चलने वाले समारोह में पूरे हर्षोल्लास के साथ भाग लेना का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुल्तानपुर लोधी स्थित गुरूद्वारा बेर साहिब सिक्खों के लिए बहुत ही पवित्र स्थान है, जहां गुरू नानक देव जी ने अपने जीवन के कई वर्ष बिताए।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक गुरूद्वारा बेर साहिब में शीश नवाया। इस अवसर पर गुरूद्वारा प्रबंधक समिति द्वारा उन्हें सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और ओडिसा विधानसभा अध्यक्ष एसएन ठाकुर ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए।

शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक समिति, श्री अमृतसर साहिब के अध्यक्ष सरदार गोबिंद सिंह लौगोंवाल ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।

पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सरदार सुखबीर सिंह बादल, विधायक परमजीत सिंह पम्मी अन्य सहित इस अवसर पर उपस्थित थे।
साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More