देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमुंबई। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor), जो आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म साहो (Saaho) में प्रमुख महिला का किरदार निभा रही हैं, उनका कहना है कि उनके सह-कलाकार प्रभास बहुत बड़े स्टार हैं, लेकिन उनके पास एक बहुत ही अच्छा दिल भी है।
श्रद्धा ने कहा, प्रभास एक बड़े सुपरस्टार हैं और उनके पास बहुत ही अच्छा दिल भी है। मैं और मेरी टीम इससे बेहद प्रभावित हुए। हमनें ढेर सारी मस्ती की। श्रद्धा ने हैदराबाद में शूटिंग के अपने अनुभव को शेयर करते हुए कहा, मैं शब्दों में अपने अनुभव को बयां नहीं कर सकती।
दरअसल, पूरी टीम ने मेरा स्वागत परिवार के एक सदस्य की तरह किया। इस फिल्म की शूटिंग हमने दो साल में पूरी की। अभिनेत्री ने आगे कहा, इन दो वर्षों में, हैदराबाद वास्तव में मेरा दूसरा घर बन गया है। उनसे मिलने वाले प्यार की वजह से मैं वहां बार-बार जाना पसंद करूंगी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
श्रद्धा कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करना बड़ी बात, लक्ष्मण उतेकर के साथ काम करने का मिला मौका: अक्षरा सिंह
ग्लूट्स वर्कआउट में खुशी कपूर का नया बेंचमार्क, 290 किलो वजन के साथ नाम की बड़ी उपलब्धि
ससुर कुमुद रॉय कपूर की पहेली से घूमा विद्या बालन का सिर, वीडियो शेयर कर फैंस से मांगी मदद