BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

श्याओमी की ऑनलाइन स्मार्टफोन बिक्री 46 फीसदी बढ़ी

नई दिल्ली। चीनी स्मार्टफोन निर्माता श्याओमी ने 2019 की दूसरी तिमाही में ऑनलाइन बाजार के लगभग 46 फीसदी पर कब्जा कर लिया है। काउंटरप्वाइंट मार्केट मॉनिटर सर्विस की नवीनतम रिसर्च में यह जानकारी दी गई है।

श्याओमी की कुल ऑनलाइन बिक्री में रेडमी नोट 7 प्रो सीरीज, रेडमी 61, रेडमी नोट 6 प्रो का दो तिहाई से ज्यादा योगदान है।

शोध विश्लेषक अंशिका जैन ने कहा, "श्याओमी और रियलमी की वृद्धि दर में तेजी, सैमसंग द्वारा गैलेक्सी एम सीरीज के माध्यम से ऑनलाइन चैनलों पर जोर से ऑनलाइन खंड में बिक्री में तेजी आई है। इन ब्रांड की सफलता का मतलब यह है कि ऑनलाइन खंड में 15,000 से 20,000 रुपये के स्मार्टफोन सबसे अधिक बिकते हैं।"

उन्होंने कहा, "इस कीमत सीमा में श्याओमी नोट 7 प्रो. सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन है, उसके बाद रियलमी 3 प्रो की बिक्री होती है।"

ऑनलाइन खंड में रियलमी दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है, जिसके रियलमी सी2, रियलमी 3 और रियलमी 3 प्रो किफायती मॉडलों की सबसे ज्यादा बिक्री होती है।

भारत में ऑनलाइन चैनल पर स्र्माटफोन की बिक्री साल-दर-साल आधार पर 26 फीसदी की रफ्तार से बढ़ रही है।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More