देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमुंबई। एनसीपी के चीफ शरद पवार (Sharad Pawar) ने कहा है कि मैंने पाकिस्तान (Pakistan) का दौरा किया है और वहां मेरी मेहमान नवाजी की गई। पाकिस्तानियों का मानना है कि भले ही वे अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए भारत नहीं जा सकते, लेकिन वे एक भारतीय को अपने रिश्तेदारों के रूप में मानते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि यहां लोग कहते हैं कि पाकिस्तानी अन्याय झेल रहे हैं और खुश नहीं हैं, लेकिन ये सच नहीं है। ये बयान केवल राजनीतिक लाभ के लिए दिए जाते हैं, बिना पाकिस्तान की वास्तविक स्थिति जाने। यहां का शासक वर्ग राजनीतिक लाभ लेने के लिए झूठी बातें फैला रहा है।
पवार ने कहा कि पाकिस्तान में आम लोग भारत के साथ युद्ध नहीं चाहते हैं। हम भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान ले गए थे , जहां टीम को भरपूर प्यार मिला था। लेकिन आज हमारे देश में एक अलग तरह का माहौल बन गया है।
शरद पवार ने आगे कहा कि भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या (मॉब लिंचिंग) के मुद्दे पर कहा कि पहले इस तरह की घटना सुनाई नहीं देती थी लेकिन अब ऐसी घटनाएं अक्सर होती हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
पीएम मोदी का लंदन में प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत, बोले- मैं अभिभूत
रिश्तेदार बन ठग लिए 36 हजार, साइबर सेल ने कराए वापस
पवार ने केरल के राकांपा नेताओं को सुलह के लिए दिल्ली बुलाया