BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

वैश्विक नीति बिखरी हुई, भारत हर जगह सम्मान खो रहा : राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को नरेंद्र मोदी सरकार की यह कहते हुए आलोचना की कि विदेश नीति बिखरी हुई है और भारत हर जगह सम्मान खो रहा है। राहुल ने एक ट्वीट में एक न्यूज रिपोर्ट को संलग्न करते हुए कहा, "भारत की वैश्विक रणनीति बिखरी हुई है। हम हर जगह पकड़ और सम्मान खो रहे हैं और भारत सरकार को कुछ पता ही नहीं कि उसे क्या करना है।"

न्यूज रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान सरकार ने चाबाहार बंदरगाह से अफगानिस्तान सीमा से लगे जाहेदान तक खुद से एक रेल लाइन का निर्माण करने का निर्णय लिया है, क्योंकि भारत की ओर से फंडिंग और परियोजना शुरू करने में देरी हो रही है।

भारत ने चाबाहार बंदरगाह से जाहेदान तक एक रेल लाइन निर्माण के लिए ईरान के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है। राहुल गांधी हाल के दिनों में सरकार की काफी आलोचना कर रहे हैं और कई मुद्दों जैसे नोवल कोरोनावायरस महामारी की स्थिति से निपटने, लद्दाख में चीन के साथ गतिरोध और आर्थिक मुद्दों आदि को लेकर वह सरकार पर तीखे हमले कर रहे हैं।


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More