BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

वेब सीरीज 'मिर्जापुर सीजन 2' का ट्रेलर जारी

मुंबई। अमेजॅन प्राइम वीडियो ने मंगलवार को वेब सीरीज 'मिर्जापुर सीजन 2' का ट्रेलर जारी कर दिया है। वहीं सीरीज 23 अक्टूबर को रिलीज की जाएगी। एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, हंटरलैंड क्राइम ड्रामा में पूरे 10 भाग होंगे। ट्रेलर को देखकर लगता है कि इस वाले भाग में बदला और प्रतिशोध को दिखाया जाएगा, वहीं दर्शकों के भी मन में पहले सीजन के समापन के बाद कई सवाल हैं, जो 23 अक्टूबर को दूर होने वाले हैं।

'मिर्जापुर सीजन 2' में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुग्गल, हर्ष शेखर गौड़, अमित सियाल, अंजुम शर्मा, शीबा चड्ढा, मनु ऋषि चड्ढा और राजेश तैलंग अपना रौब दिखाएंगे।

इस नए सीजन में विजय वर्मा, प्रियांशु पेंदौली, और ईशा तलवार की नई एंट्री देखने को मिल रही है।

अमेजॅन प्राइम वीडियो की इंडिया प्रमुख अपर्णा पुरोहित ने कहा, "मिर्जापुर की दुनिया के लिए सबसे अच्छा लेआउट बनाया गया है। पिछले दो वर्षों में यह शो अभूतपूर्व रहा है। दर्शकों ने शो के लिए अपना प्यार और प्रशंसा व्यक्त की है। इसके पात्र लोकप्रिय संस्कृति का हिस्सा बन गए हैं। हमने कई वर्षों से एक्सेल मीडिया और एंटरटेनमेंट के साथ एक अद्भुत सहयोग किया है और हम एक और मनोरंजक सीजन के लिए फिर से जोरशोर से शामिल होने के लिए रोमांचित हैं। हम मनोरम और गंभीर अपराध नाटक, मिर्जापुर के बहुप्रतीक्षित नए सीजन को लाने के लिए खुश हैं।"

यह सीरीज एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है, जिसे पुनीत कृष्णा द्वारा निर्मित और गुरमीत सिंह और मिहिर देसाई द्वारा निर्देशित किया गया है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More