देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreहैदराबाद। अभिनेता वेंकटेश ने प्रशंसकों को सूचित करने के लिए आज इंस्टाग्राम पोस्ट साझा किया कि उनकी आगामी तेलुगु फिल्म 'नरप्पा' की रिलीज को कोविड महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया है। यह फिल्म पहले 14 मई को रिलीज होने वाली थी। वेंकटेश ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "हमारे प्यारे दर्शकों की सेहत और सुरक्षा के लिहाज से फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया है।" 'नरप्पा' एक ऐसी फिल्म है जिसे हमने बहुत समर्पण और कड़ी मेहनत के साथ बनाया है और फिल्म के प्रति आपका प्यार बहुत अधिक है। हालांकि, हम सभी इस अभूतपूर्व वैश्विक महामारी के दौरान अशांत समय से गुजर रहे हैं।"
उन्होंने आगे लिखा कि "हम नरप्पा को आपके पास तभी लाएंगे, जब सही समय होगा। तब तक, अपने आप को सुरक्षित रखें और मजबूत रहें।"
'नरप्पा' धनुष की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता तमिल फिल्म 'असुरन' का तेलुगु रीमेक है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
रश्मिका मंदाना की 'मायसा' की रिलीज डेट का ऐलान, इन दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'बॉर्डर 2' का नया गाना 'जाते हुए लम्हों' रिलीज, पुराने गाने के री-क्रिएटेड वर्जन ने बढ़ाया दर्शकों का उत्साह
बालकृष्ण, उर्वशी स्टारर ‘डाकू महाराज’ हिंदी में 24 जनवरी को रिलीज होगी