BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारामन ने जी-20 देशों की उच्‍चस्‍तरीय कर संगोष्‍ठी में हिस्‍सा लिया

वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारामन ने आज कर-नीति और पर्यावरण बदलाव से संबंधित जी-20 देशों की उच्‍चस्‍तरीय कर संगोष्‍ठी में वर्चुअल माध्‍यम से हिस्‍सा लिया। जी-20 देशों के वित्‍तमंत्री और केन्‍द्रीय बैंक गवर्नर की तीसरी बैठक से पहले इस संगोष्‍ठी का आयोजन किया गया। श्रीमती सीतारामन ने संगोष्‍ठी को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में राजकोषीय नीति विकल्‍पों का उपयोग बेहतर जलवायु परिवर्तन और कर में छूट से संबंधित प्रावधानों के लिए किया गया है ताकि अक्षय संसाधनों के प्रयोग को बढ़ावा मिल सके।

उन्‍होंने इस अवसर पर भारत में प्रयोग में लाये जा रहे नवाचार नीतियों का उल्‍लेख किया जिसके तहत पर्यावरण की बेहतरी से संबंधित उपाय किये जा रहे हैं। वित्‍तमंत्री ने भारत के नये ऊर्जा मानचित्र, डिजिटल नवाचार, स्‍वच्‍छ ऊर्जा के लिए सौर गठबंधन और ऊर्जा के नए स्रोत की भी चर्चा की। श्रीमती सीतारामन ने जलवायु परिवर्तन से उत्‍पन्‍न स्थितियों का सामना करने के लिए तकनीक का प्रयोग और अंतर्राष्‍ट्रीय सहयोग बढाने का आहवान किया ताकि ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत की आपूर्ति बढ़े और तकनीक का आदान-प्रदान आपसी हित में हो सके।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More