BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

वसुंधरा राजे अल्पमत गहलोत सरकार को बचाने की कोशिश में - सांसद हनुमान बेनीवाल

नई दिल्ली । राजस्थान से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सांसद हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता पर तीखा हमला बोला है। एक के बाद एक लगातार चार ट्वीट कर बेनीवाल ने वसुंधरा राजे पर आरोप लगाया कि प्रदेश व देश की जनता वसुंधरा-गहलोत के आंतरिक गठजोड़ की कहानी को समझ चुकी है। सांसद ने ट्वीट किया, "पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अशोक गहलोत की अल्पमत वाली सरकार को बचाने का पुरजोर प्रयास कर रही है। राजे द्वारा कांग्रेस के कई विधायकों को इस बारे में फोन भी किए गए!"

इतना ही नहीं, बेनीवाल ने ट्वीट कर कहा, "पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कांग्रेस में उनके करीबी विधायकों से दूरभाष पर बात करके उन्हें अशोक गहलोत का साथ देने को कहा है। सीकर व नागौर जिले के एक-एक जाट विधायक को राजे ने खुद इस मामले में बात करके सचिन पायलट से दूरी बनाने को कहा, जिसके पुख्ता प्रमाण हमारे पास हैं।"

मुख्यमंत्री गहलोत पर निशाना साधते हुए बेनीवाल ने कहा, "जब से अशोक गहलोत राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय हुए तब से जाट, गुर्जर व मीणा समाज के कई वरिष्ठ नेताओं की उन्होंने राजनैतिक हत्या की है, जिसके उदाहरण जनता के सामने हैं!"

उन्होंने गहलोत को उद्धृत करते हुए कहा, "आपके स्मरण के लिए आप द्वारा सदन में कही बात की याद दिला रहा हूं। पूर्व सीएम राजे पर 5 करोड़ रुपये प्रतिमाह रिश्वत अवैध बजरी के एवज में देने के आरोप लगाए,आपने अब तक कोई जांच करवाई? क्या सदन में कही हुई बात पर आपकी किसी एजेंसी ने संज्ञान लिया?"

गौरतलब है हनुमान बेनीवाल राजस्थान के नागौर से सांसद हैं और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक भी हैं। केंद्र में उनकी पार्टी एनडीए की सहयोगी रही है।

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More