BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

लोकसभा में मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, 2000 रुपए के नोट को वापस लेने की कोई योजना नहीं

नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा उच्च मूल्य के नोटों को सर्कुलेशन से नियंत्रित तरीके से वापस लेने की अटकलों के बीच केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि सरकार का 2000 रुपए के नोटों को वापस लेने की कोई योजना नहीं है।

लोकसभा में एक लिखित उत्तर में मंत्री ने कहा कि 500 रुपए और 200 रुपए मूल्यवर्ग के बैंक नोटों के अत्यधिक प्रचलन के मद्देनजर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने उक्त मूल्यवर्ग के नोटों के लिए एटीएम को फिर से कन्फिगर करने के लिए अपने स्थानीय प्रधान कार्यालयों को सूचना जारी की है। पिछले कुछ महीनों से बाजार में 2000 रुपए के नोटों की कम संख्या की वजह से अटकलें लगाई जा रही थीं कि सरकार इसे प्रचलन से बाहर करने की योजना बना रही है।

ठाकुर ने कहा कि 2000 रुपए के नोट का चेंज प्राप्त करना एक समस्या बन रही है, ऐसे में एसबीआई और इंडियन बैंक ने अपने एटीएम में कम मूल्य वर्ग के 500 रुपए व 200 रुपए के नोटों के लिए बदलाव करने का फैसला किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नोटों की छपाई सरकार द्वारा आरबीआई की सलाह पर की जाती है।

 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More