BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

लॉकडाउन में दिल्ली से फतेहपुर पैदल घर जा रहे तीन लोगों की सडक हादसे में दर्दनाक मौत

अलीगढ़। देश में कोरोना वायरस के मरीज लगातार बढते जा रहें हैं । लॉकडाउन में दिल्ली से पैदल घर जाने के लिए निकले फतेहपुर जिले के तीन मजदूर गुरुवार तड़के सड़क दुर्घटना का हादसे के शिकार हो गए। घटना अलीगढ़ के मडराक क्षेत्र में हाईवे बाईपास पर हुई है। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन मजदूरों की मौत हो गई। इसमें एक महिला भी शामिल है। इसके अलावा एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। किशोरी का जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फतेहपुर जनपद के भोज थाना क्षेत्र के ऐराया निवासी रंजीत सिंह अपने छोटे भाई दिनेश व उसकी पत्नी संत कुमारी के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। लॉकडाउन के कारण तीनों दिल्ली में ही फंस गए । दो दिन पहले किसी तरह तीनों दिल्ली से पैदल ही घर के लिए निकल पड़े। बुधवार रात करीब ढाई बजे उन्होंने अलीगढ़ जिले की सीमा में प्रवेश कर गए। उनके साथ एटा का भी एक परिवार पैदल चल रहा था। रास्ते में उन्हें गेहूं से भरा ट्रैक्टर मिल गया, जिसमें सभी लोग सवार हो गए। जैसे ही ट्रैक्टर पड़िवाली के पास रेलवे पुल के निकट पहुंचा, तो पीछे से आ रहे कंटेनर ने इसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में ट्रैक्टर पर सवार लोग गिर गए और कंटेनर के नीचे आकर घायल हो गए। रंजीत व दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दिनेश की पत्नी संत कुमारी और एटा के परिवार की 14 वर्षीय युवती घायल हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने संत कुमारी और घायल युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया । अस्पताल में ही संत कुमारी को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, उमा का इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि मृतकों के पास मिले आधार कार्ड से हुई पहचान के आधार पर उनके परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More