BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

लॉकडाउन :PM मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ 27 अप्रैल को करेंगे कोरोना पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। यह बैठक 27 अप्रैल की सुबह होगी । वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये एक बार प्रधानमंत्री मोदी सभी मुख्यमंत्रियों से कोविड संक्रमण के बाद उपजे हालात पर उनकी राय जानेंगे। माना जा रहा है कि एक बार राज्यों से फीडबैक के बाद ही केंद्र सरकार आगे की रणनीति तैयार करेगी। इससे पहले भी मोदी ने 11 अप्रैल को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक की थी, जिसके बाद 3 मई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया था।
गौरतलब है राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी की यह चौथी बैठक होगी। पहली बैठक 2 अप्रैल को हुई थी। हालांकि देश के कई इलाकों में 20 अप्रैल से सीमित कामकाज शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि 27 अप्रैल को होने वाली बैठक में कुछ रियायत पर चर्चा हो। साथ ही बैठक में कोविड-19 से लड़ने पर केन्द्र और राज्यों की साझा रणनीति पर भी समीक्षा हो सकती है।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More