BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

राहुल बोले, भारत को कहा जा रहा दुष्कर्म की राजधानी, PM मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल

वायनाड। इस समय पूरे देश में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों के खिलाफ बुलंद आवाज उठ रही है। हैदराबाद और उन्नाव में लगातार हुई दो दिल दहलाने वाली दुष्कर्म-हत्या की घटनाओं ने हर किसी को हिलाया हुआ है। विपक्षी दल भी सरकार को घेरने का मौका नहीं चूक रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी आज मोदी सरकार पर निशाना साधा। वायनाड से सांसद राहुल ने शनिवार को यहां एक कार्यक्रम में कहा कि देश में महिलाओं से जुड़े अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं।

भारत दुनिया में दुष्कर्म की राजधानी कहा जाने लगा है। दूसरे देश पूछ रहे हैं कि हम अपनी बेटियों व बहनों को सुरक्षा क्यों नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने कुलदीप सेंगर की ओर इशारा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश का एक भाजपा विधायक नाबालिग लडक़ी से दुष्कर्म में शामिल है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पर एक शब्द भी नहीं बोलते हैं।

राहुल ने कहा कि देश में अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ बढ़ रही हिंसा पर भी चिंता जताई। राहुल ने कहा कि नफरत फैलाई जा रही है, दलितों को पीटा जा रहा है, उनकी बाहों को काटा जा रहा है। आदिवासियों पर अत्याचार हो रहे हैं, उनकी जमीनें छीनी जा रही है। देश में अपराध बेकाबू हो गया है। रोजाना दुष्कर्म और छेड़छाड़ की खबरें सामने आती हैं। राहुल यहीं नहीं रुके और उन्होंने आगे कहा कि हमारा संस्थागत ढांचा नाटकीय रूप से टूट रहा है। इसका बड़ा कारण है, लोग कानून अपने हाथ में ले रहे हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योंकि इस देश को चलाने वाले लोग आंखें बंदकर सत्ता और हिंसा में भरोसा करते हैं। उन्हें लगता है कि सभी शक्तियांं उन्हीं के हाथों में हैं। इससे पहले राहुल ने उन्नाव रेप पीडि़ता की मौत पर दुख जताया।

उन्होंने ट्वीट किया कि उन्नाव की मासूम बेटी की दुखद एवं हृदय विदारक मौत, मानवता को शर्मसार करने वाली घटना से आक्रोशित एवं स्तब्ध हूं। एक और बेटी ने न्याय और सुरक्षा के आस में दम तोड़ दिया। दु:ख की इस घड़ी में पीडि़त परिवार के प्रति मै आपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।

 


 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More