BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

राहुल ने मोदी और शाह के खिलाफ बोला हमला, कहा-युवाओं का भविष्य किया बर्बाद

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएए) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बीच कांग्रेस ने दिल्ली के राजघाट में विरोध प्रदर्शन आयोजित करने के अलावा सोमवार को कुछ राज्यों में शांति मार्च करने की योजना बनाई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को विरोध प्रदर्शन से पहले युवाओं के नाम एक ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह पर प्रहार किया कि मोदी व शाह ने आपका भविष्य बर्बाद कर दिया है।

वे नौकरियां नहीं दे पा रहे और उन्होंने अर्थव्यवस्था को जो नुकसान पहुंचाया है, उसको लेकर आपकी नाराजगी का सामना नहीं कर सकते। यही वजह है कि वे हमारे प्रियजनों को बांट रहे हैं और नफरत के पीछे छुप रहे हैं। हम उन्हें हर भारतीय की तरफ से प्यार से जवाब देकर हरा सकते हैं।

कांग्रेस छात्रों व दूसरे असंतुष्ट लोगों के समर्थन में आई है और लोगों की आवाज नहीं सुनी जाने के चलते सरकार पर हमला किया है। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने शनिवार को कहा था, भाजपा सरकार की हाल की कार्रवाई को लेकर देशभर के लोगों में व्यापक असंतोष है, खासकर युवकों के बीच। उन्होंने संविधान से मिले अधिकारों को बचाने के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।

 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More