BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

राष्ट्रपति ने किया था 100 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ

वर्तमान महामारी को देखते हुए आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2021 से जुड़ी सभी तैयारियां ऑनलाइन और वर्चुअल माध्यम से की जा रही हैं। विशेषज्ञ आम लोगों को उन्हें उनके घरों पर रह कर योग के बेहतर अभ्यास की कला सीखने के लिए ऑनलाइन परामर्श उपलब्ध करा रहे हैं। 
कोविड-19 महामारी के बीच लोगों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चुनौतियां बढ़ती जा रही हैं। इस अप्रत्याशित समय में योग बहुस्तरीय स्वास्थ्य लाभ का एक माध्यम बनकर उभरा है और यह लोग स्वास्थ्य को बेहतर करने के सुलभ उपाय उपलब्ध कराने में मददगार साबित हो रहा है। इसी क्रम में 25 अप्रैल, 2021 को सुबह आठ बजे से  "कोविड-19 महामारी के बीच बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग" कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को आयोजित किया जाएगा। आगामी योग दिवस से पूर्व आम लोगों के दैनिक जीवन में योग के विचार को अंकुरित करने का यह सही समय है।

 14 मार्च को राष्ट्रपति ने किया था 100 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ

"एकता और बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग" के 100 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ 14 मार्च, 2021 को एक वर्चुअल आयोजन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा किया गया था। इस कार्यक्रम का संबंध आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से है जिसका समापन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर होगा। इस पहल के पीछे आयुष मंत्रालय है और इस कार्यक्रम में श्री राम चंद्र मिशन, स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान और पतंजलि योगपीठ की भी साझेदारी है। इस पहल के तहत पारंपरिक और मान्यता प्राप्त विद्यालयों को एकजुट करने का प्रयास किया गया ताकि स्वस्थ जीवन शैली को प्रोत्साहित करने के लिए 100 दिवसीय योग शृंखला का शुभारंभ किया जा सके। 

अब तक 144 देशों से नामांकन  हुए हैं प्राप्त 

इस पहल के अंतर्गत सभी गतिविधियां विश्व स्तर पर विभिन्न भाषाओं में वर्चुअल माध्यम से आयोजित की जा रही हैं। एकता और बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग कार्यक्रम में अब तक 144 देशों से नामांकन प्राप्त हुए हैं और दिन प्रतिदिन नामांकनों की संख्या बढ़ रही है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिदिन योग सत्रों का आयोजन किया जाता है और योग के सभी रूपों के संबंध में विज्ञान तथा ज्ञान पर विभिन्न व्याख्यान आयोजित किए जाते हैं। इस पहल के अंतर्गत इतिहास, औषधि, मनोविज्ञान, अनुसंधान, प्रबंधन, शिक्षा, भाषा और मानव विज्ञान तथा खेल इत्यादि क्षेत्रों से जुड़े 50 से अधिक विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं।

योग करता है मानसिक समस्याओं को दूर

"एकता और बेहतरी के लिए योग-2021" कार्यक्रम का यह छठा सप्ताह है जिसे आरंभ करने का उद्देश्य लोगों को इस पहल के माध्यम से दैनिक आयोजन के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रेरित करना है।  उपयुक्त विधि से योग अभ्यास करने से पाचन शक्ति बेहतर होती है, रक्त संचार उपयुक्त ढंग से होता है और विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं जैसे हृदय संबंधी समस्याओं और मधुमेह इत्यादि समस्याओं से लोगों को मुक्ति मिलती है। योग अवसाद, तनाव, चिंता, भय, कुंठा जैसी मानसिक समस्याओं से भी मुक्ति दिलाता है और मानसिक स्वास्थ्य को व्यवस्थित करता है, जो आज की महामारी के बीच बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। 

"योग के साथ रहे, घर पर रहें" संदेश भी  किया जा रहा है प्रसारित

कोविड-19 महामारी से लड़ने में योग लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण विकल्प बनकर उभर सकता है और यह विश्व के कोने-कोने तक पहुँच सकता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2021 लोगों को समूहिक भावना से योग को अपनाने के लिए और इसे अपने जीवन का अंग बनाने के लिए प्रेरित करेगा। निरंतर योगाभ्यास से स्वास्थ्य को बेहतर करने में मदद मिलती है और प्राकृतिक रूप से प्रतिरक्षण शक्ति भी बढ़ती है। इसी क्रम में "योग के साथ रहे, घर पर रहें" संदेश भी प्रसारित किया जा रहा है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More