BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

राणा दग्गुबाती : पवन कल्याण के साथ स्क्रीन साझा करने के लिए आभारी हूं

हैदराबाद। अभिनेता राणा दग्गुबाती जल्द ही अपने प्रोजेक्ट 'भीमला नायक' में प्रसिद्ध तेलुगु स्टार और राजनेता पवन कल्याण के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते नजर आएंगे। इसमें राणा का लुक अभी छुपा हुआ है, वहीं वह पवन के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं। 'भीमला नायक' मलयालम फिल्म 'अय्यपयम कोशियाम' की तेलुगु रीमेक है, जिसमें पवन एक पुलिस वाले का किरदार निभाते नजर आएंगे।

पवन कल्याण के साथ काम करने के बारे में बात करते हुए, अभिनेता ने आईएएनएस को बताया, "पावर स्टार पवन कल्याण के साथ काम करने का मौका मिलना वाकई शानदार रहा है और मैं इतने बड़े पैमाने की फिल्म में उनके साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने के लिए आभारी हूं। अब कि शूटिंग पूरी ताकत से शुरू हो गई है, मैं फिल्मों के लिए पूरी तरह तैयार हूं।"

इसके अलावा राणा को अपनी फिल्म 'विराटपर्वम' की रिलीज का भी इंतजार है, जिसमें अभिनेत्री साई पल्लवी भी हैं।

उनका कहना है कि उनके सभी प्रोजेक्ट वास्तव में रोमांचक हैं।

वे कहते हैं, "ये सभी कहानियां बहुत ही रोमांचक हैं और विभिन्न स्तरों पर मुझे आकर्षित करती हैं। मैं इन दिलचस्प परियोजनाओं का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं।"

राणा के अभिनेता शाहरुख खान की अगली फिल्म का भी हिस्सा होने की अफवाह है, जिसे एटली द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन कहा जा रहा है कि वह जल्द ही शाहरुख, नयनतारा और प्रियामणि अभिनीत फिल्म की शूटिंग में शामिल होंगे।

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More