BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

राज्यों के वित्त मंत्रियों से वित्तीय मामलों पर चर्चा करेंगी सीतारमण

गुवाहाटी। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण जल्द ही वित्तीय मामलों पर राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ वीडियो लिंक के माध्यम से चर्चा करेंगी। यह जानकारी असम के वित्त एवं स्वास्थ्य मंत्री हिमांता बिस्व सरमा ने यहां सोमवार को दी। सरमा ने कहा, वित्तमंत्री ने रविवार सुबह मुझे बताया कि वह जल्द ही राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ राज्यों के वित्तीय मामलों पर चर्चा करेंगी।
उन्होंने कहा कि सीतारमण ने संकट के इस समय में केंद्र से राज्यों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
सरमा देशव्यापी बंद के कारण विभिन्न राज्यों में फंसे हजारों असमियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए 'असम केयर्स' एप लॉन्च करने के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि फोन और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से अन्य राज्यों में फंसे 4.25 लाख से अधिक असमियों से संपर्क किया गया है। उन्होंने कहा, आज (सोमवार) हमने 4.25 लाख में से 86,000 लोगों को दो हजार रुपये की मदद की है। लॉकडाउन के दौरान एक और किस्त पर विचार किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कर्नाटक में 68,000 से अधिक असमिया फंसे हुए हैं। इसके अलावा तमिलनाडु में 36,000, केरल में 34,000, महाराष्ट्र में 21,000 असम के लोग फंसे हैं।
असम के मंत्री ने कहा, वित्तीय सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया के माध्यम से सरकार फंसे हुए लोगों का डेटाबेस बनाने में सक्षम होगी। लॉकडाउन की समाप्ति के बाद यह लोगों को राज्य में वापस लौटने में मदद करेगा।


 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More