BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

राज्य सरकारें श्रमिकों को दिलाएं भरोसा, जहां हैं वहीं रहने का करें आग्रह : पीएम मोदी

कोरोना संकट के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने संबोधन में लॉकडाउन जैसी आशंकाओं से देशवासियों को राहत दी। देश की जनता को भरोसा दिलाते हुए उन्होंने कहा, "देश में रोजगार और टीका साथ चलेंगे। यही नहीं इस दौरान उन्होंने राज्यों से भी अपील करते हुआ कहा कि लॉकडाउन जैसी चीजों को आखिरी विकल्प के तौर पर ही अपनाएं।" 

उन्होंने यह भी कहा, "हमें आज जागरूकता की जरूरत है। यदि समाज खुद से उठ खड़ा हो तो फिर कंटेनमेंट जोन्स से लेकर लॉकडाउन तक की पाबंदियों की जरूरत ही नहीं होगी। इस जागरूकता के अभियान के लिए सामाजिक संगठनों को आगे आने की जरूरत है।"

पीएम मोदी ने कहा, प्रचार माध्यमों से भी मेरी प्रार्थना है कि लोगों को सतर्क और जागरूक करने के लिए अपने प्रयासों को बढ़ाएं। इसके अलावा यह प्रयास भी करें कि डर का माहौल कम हो सके और लोग किसी भी तरह के भय और भ्रम की स्थिति में न आएं। साथ ही वे बोले, हम देशवासियों की भी सेहत सुधारेंगे और अर्थव्यवस्था में भी सुधार करेंगे।

राम नवमी और रमजान का जिक्र कर दी अनुशासन की सीख

प्रधानमंत्री ने कहा, कल राम नवमी है और हम भगवान राम से सीख लेते हुए मर्यादाओं का सही से पालन करेंगे। हम दवाई भी और कड़ाई भी की नीति का पालन करेंगे। उन्होंने कहा, रमजान के पवित्र महीने का भी 7वां दिन है। रमजान अनुशासन का प्रतीक है और कोरोना में भी इससे सीख मिलती है। मेरा सभी से आग्रह है कि आपके साहस, धैर्य और अनुशासन के साथ देश आज की स्थिति को बदलने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

नई लहर के बाद फार्मा कंपनियां दवाइयों के उत्पादन में लेकर आई और तेजी

देश के कई राज्यों में ऑक्सीजन की किल्लत को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि इस संकट से निपटने के लिए तेजी से उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फैसिलिटी बढ़ाने से लेकर ऑक्सीजन रेल चलाने तक की कोशिशें जारी हैं। कोरोना की नई लहर आने के बाद से फार्मा कंपनियों ने दवाइयों के उत्पादन में तेजी लाने का काम किया है। इसे और बढ़ाया जा रहा है। कल भी मेरी फार्मा कंपनियों के लोगों से बात हुई है। उत्पादन में इजाफे के लिए हर तरह से दवा कंपनियों की मदद ली जा रही है। हमारा सौभाग्य है कि देश में इतना मजबूत फार्मा सेक्टर है। इसके अलावा देश के अस्पतालों में बेड्स को बढ़ाने का काम भी तेजी से चल रहा है। कुछ शहरों में बड़े कोविड अस्पताल भी बनाए जा रहे हैं। 

दुनिया में सबसे तेजी से 12 करोड़ लोगों को लगा टीका

पीएम मोदी ने कहा कि देश की कंपनियों ने तेजी से वैक्सीन तैयार की हैं। हमारे यहां कम दाम में बड़ी मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हमने दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन अभियान शुरू कर दिया है। हमने तेजी से 10 करोड़, 11 करोड़ और फिर 12 करोड़ के टारगेट को हासिल किया है। पीएम मोदी ने कहा कि हमने कल ही फैसला लिया है कि अब 1 मई से 18 साल से अधिक आयु वाले लोगों को भी टीका लगाया जाएगा। इसके अलावा 45 साल से अधिक आयु के सभी लोगों को भी पहले की तरह ही टीका लगता रहेगा। 

टीका और रोजगार साथ चलेंगे 

'जान भी और जहान भी' की बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारा प्रयास जीवन बचाने के लिए है और आर्थिक गतिविधियों को भी चलाए रखने पर है। उन्होंने कहा कि 18 साल से अधिक आयु वाले लोगों को टीका लगाए जाने से वर्कफोर्स तक दवा पहुंचेगी। इससे कोरोना संकट से निपटने में मदद मिलेगी। 

राज्यों से अपील, श्रमिकों को दिलाएं भरोसा 

इसके अलावा पीएम मोदी ने राज्यों से अपील की कि वे मजदूरों को भरोसा दिलाएं कि शहरों को छोड़कर न जाएं और जहां हैं, वहीं रहें। अगले कुछ दिनों में उन्हें वहां वैक्सीन भी मिलेगी और काम भी चलता रहेगा। इस दौरान पीएम ने बीते साल के लॉकडाउन का जिक्र करते हुए कहा कि तब इसलिए जरूरत थी क्योंकि तब हमारे पास लैब, अस्पताल, पीपीई किट और जानकारी तक का अभाव था। लेकिन आज हमने अनुभव और क्षमता दोनों हासिल की हैं। आज हमारे पास पीपीई किट से लेकर टेस्टिंग तक के लिए काफी बड़ा इन्फ्रास्ट्रक्चर है।

अपनों को खोने वालों से मेरी संवेदना, मैं भी हूं परिवार का सदस्य

पीएम मोदी ने कहा, बीते कुछ सप्ताह में कोरोना की नई लहर उभरकर आई है, आप लोग जिस पीड़ा को सह रहे हैं, उसका मुझे अहसास है। जिन लोगों ने बीते दिनों में अपनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। परिवार के एक सदस्य के तौर पर आप सभी के दुख में मैं शामिल हूं। चुनौती भले ही बड़ी है, लेकिन संकल्प के साथ हमें इससे पार पाना है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More