BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

राजस्व कम मिला तो आबकारी आयुक्त ने 19 अधिकारियों को थमाये नोटिस

जयपुर। आबकारी विभाग ने विभागीय अधिकारियों द्वारा राजस्व लक्ष्य के अर्जन में ढिलाई बरतने पर 19 जिलों के आबकारी अधिकारियों को नोटिस थमाते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।

आबकारी आयुक्त विष्णुचरण मलिक ने बताया कि जिला आबकारी अधिकारी चुरू, झुन्झुनू, झालावाड़, राजसमंद, चितौड़गढ़, दौसा, करौली, जैसलमेर, प्रतापगढ, बाड़मेर, धौलपुर, जोधपुर, नागौर, अलवर, पाली, कोटा, टोंक, भरतपुर एवं जालोर से आंवटित राजस्व लक्ष्यों के विरूद्ध काफी कम राजस्व अर्जित करने के कारण नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है और समस्त स्रोतों से आय अर्जन कर 31 दिसंबर 2019 तक आंवटित राजस्व लक्ष्यों के अनुरूप राजस्व अर्जित करने हेतु निर्देशित किया गया है। मलिक ने बताया कि साथ ही सम्बन्धित जोनल अतिरिक्त आबकारी आयुक्त, अजमेर, बीकानेर, भरतपुर, जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर को प्रभावी पर्यवेक्षण कर राजस्व लक्ष्यों की शत् प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

राजस्व लक्ष्यार्जन में ढिलाई पर कार्यवाही 11 क्षेत्रों के खनि अभियंताओं को नोटिस जारी

खान एवं भू-विज्ञान विभाग ने विभागीय अधिकारियों द्वारा राजस्व लक्ष्य के अर्जन में ढिलाई बरतने पर 11 जिलों के खनि अभियंताओं को नोटिस थमाते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।

खान एवं भू-विज्ञान विभाग ने कोटपूतली, नागोर, अजमेर, जालोर, जैसलमेर, चुरू, प्रतापगढ, सलुम्बर, भीलवाड़ा, चितौड़गढ एवं सवाईमाधोपुर खनि अभियन्ता एवं सहायक खनि अभियन्ताओं द्वारा राजस्व लक्ष्य के मुकाबले काफी कम राजस्व अर्जित करने के कारण स्पष्टीकरण मांगा है तथा समस्त स्रोतों से आय अर्जन कर 31 दिसंबर 2019 तक आंवटित राजस्व लक्ष्यों के अनुरूप राजस्व अर्जित करने हेतु निर्देशित किया गया हैं। विभाग ने चेतावनी जारी की है कि ऎसा नहीं करने पर उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More