BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

राजस्थान: कार-ट्रक की भिड़ंत में 7 लोगों की मौत,CM अशोक गहलोत ने जताई संवेदना

जयपुर। चूरू जिले के सालासर इलाके में नेशनल हाईवे-58 पर कार और ट्रक की भिड़ंत में सात लाेगों की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भीषण हादसे पर दुःख जताया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कार सवार 8 लोग रोलसाहबसर से सुजानगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार की भिड़ंत ट्रक से सालासर इलाके के नेशनल हाईवे-58 पर हो गई। इस हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। कार में सवार सात लोगों ने दम तोड़ दिया है। एक घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा इतना भयानक था कि ट्रक की टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। ज़ोरदार भिड़ंत होने की वजह से कार सवार लोग क्षतिग्रस्त वाहन में बुरी तरह से फंस गए थे। सूचना मिलने पर सालासर पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहायता से बाहर निकाला था। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि 'चूरू में सालासर फतेहपुर रोड पर हुए सड़क हादसे में सात लोगों की मौत का पता चलने पर गहरा दुख हुआ है। मृतकों परिजनों को मेरी संवेदनाएं। उन्हें करने की ईश्वर शक्ति दे। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।'


 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More