BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

राजस्थान विधानसभा का सत्र आज से, भाजपा-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप

जयपुर। राजस्थान की 15 वीं विधानसभा का चौथा सत्र आज सुबह 11 बजे से शुरू होगा। सत्र का प्रारंभ राज्यपाल कलराज मिश्र के अभिभाषण के साथ होगा। यह सत्र शॉर्ट नोटिस पर बुलाया गया है। इसमें न ताे प्रश्नकाल होगा, नहीं शून्य काल होगा। हालांकि सत्र के पहले दिन ही काफी हंगामा होने की संभावना है, क्योंकि सरकार सत्र में सीएए के खिलाफ संकल्प पारित कराने का प्रस्ताव लेकर आएगी। इस पर पक्ष और विपक्ष के बीच हंगामा हो सकता है। भाजपा लगातार सीएए का समर्थन सभाएं कर रही हैं। आपको बताते जाए कि इस सत्र को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने अपने विधायकों को व्हिप जारी कर दी है।

इस सत्र में संसद एवं राज्य विधानसभाओं में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के आरक्षण को 10 साल तक बढ़ाने के लिए 126वें संविधान संशोधन विधेयक 2019 पर मुहर लगाई जाएगी। 26 जनवरी से यह संशोधन प्रभावी होगा। इसी को ध्यान में रखकर 24 जनवरी से विधानसभा आहूत की गई है। साल का यह पहला सत्र होगा।
 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More