BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

राजस्थान में भाजपा विधायक दल की बैठक गुरुवार को, गहलोत सरकार को घेरने की रणनीति होगी तैयार

जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनिया ने कहा कि 13 अगस्त को भाजपा प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि इस बैठक में केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री वी. सतीश, राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना विशेष तौर पर विधायक दल की बैठक में उपस्थित रहेंगे।
वहीं डाॅ. पूनिया ने कहा कि 31 दिन तक कांग्रेस आलाकमान नींद में रहा और प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री गहलोत की हठधर्मिता एवं तानाशाही कार्यशैली के कारण परेशान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान को राजस्थान की जनता से कोई सरोकार नहीं है, इसलिए कांग्रेस और मुख्यमंत्री गहलोत प्रदेश की जनता के साथ टाइम पास-टाइम पास खेल रहे हंै।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं उनकी सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह फेल हो चुके हैं और किसान कर्ज माफी सहित किये गये तमाम वादों को अभी तक पूरा नहीं किया है, जिससे यह स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता के साथ छलावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार के कोरोना कुप्रबन्धन से कोरोना के मामले तेजी से बढ़े रहे हैं, जो चिंताजनक है। बढ़ते अपराधों से प्रदेश अपराधियों की शरणस्थली बनता जा रहा है और जयपुर अपराध की राजधानी बनता जा रहा है।
पत्रकारों द्वारा भाजपा विधायक दल बैठक को लेकर पूछे गये सवाल के जवाब में डाॅ. पूनिया ने कहा कि 13 अगस्त को भाजपा विधायक दल की बैठक में प्रदेश के आमजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जायेगी, सरकार को हर मोर्चे पर घेरने की रणनीति तैयार की जायेगी और हमारे विधायक मुखर होकर सदन में अपनी बात रखेंगे। कांग्रेस के वंशवाद को लेकर पूछे गये सवाल के जवाब में डाॅ. पूनियां ने कहा कि कांग्रेस में वंशवाद एवं परिवारवाद की पुरानी परम्परा चली आ रही है, ।मुख्यमंत्री गहलोत अपने बेटे के राजनैतिक करियर को लेकर हमेशा चिंतित रहते हैं, बेटे के लोकसभा चुनाव हारने के बाद आरसीए में करियर ढूंढ़ा, अभी भी मुख्यमंत्री बेटे को कांग्रेस में बड़ा पद दिलवाने को लेकर चिंतित रहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में पुत्रमोह की भी पुरानी परम्परा है, कोरोना काल में कांग्रेस सरकार के एक मंत्री के बेटे ने भी कलेक्टर के साथ अधिकारियों की बैठक ली थी।

 


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More