BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

राजस्थान के मुख्यमंत्री कार्यालय और निवास में 10 कार्मिक कोरोना पॉजिटिव

जयपुर। मुख्यमंत्री कार्यालय एवं निवास में 10 कार्मिकों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के कारण मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एहतियात के लिए आगंतुकों से मुलाकातें रद्द कर दी हैं। राज्य के अलग-अलग स्थानों से आने वाले आगंतुकों को मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय एवं निवास में सुरक्षाकर्मियों सहित विभिन्न कार्मिकों से सम्पर्क करना होता है। ऎसे में इन आगंतुकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने आगंतुकों से सभी मुलाकातें रद्द कर दी हैं।
मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न भागों से आने वाले नागरिक जो उनसे मुलाकात के इच्छुक हैं से अनुरोध किया है कि फिलहाल कोरोना संक्रमण एहतियात के कारण आगंतुकों से मुलाकात संभव नहीं हो सकेगी। अतः इस उद्देश्य से यात्रा नहीं करें। सभी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए कोरोना के प्रति जनता को सतर्क करने में सहयोग करें।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More