BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

राजद का चाल, चरित्र कभी नहीं छिप सकता : डॉ. संजय जायसवाल

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बिहार इकाई के अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने मंगलवार को राजद के नरकटिया क्षेत्र के विधायक शमीम अहमद पर चुनावी घोषणा में आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाते हुए कहा कि राजद का चाल, चरित्र कभी नहीं छिप सकता, भले ही वे कितनी ही कोशिश कर लें। जायसवाल ने कहा कि, "25 दिसंबर (सुशासन दिवस) यानी भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दोपहर 12 बजे से होने वाले संबोधन को बिहार भाजपा द्वारा प्रदेश में लाइव दिखाया जाएगा।"

पटना में भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में जायसवाल ने कहा कि 25 दिसंबर को बिहार के सभी 534 प्रखंडों में सुशासन दिवस के मौके पर किसान चौपाल सम्मेलन भी आयोजित किए जाएंगे।

बिहार में हो रहे किसान चौपाल सम्मेलनों पर जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने बताया, "प्रदेश भाजपा तीन कृषि कानूनों के समर्थन में अब तक 93 विधानसभाओं में रैली कर चुकी है और बिहार के किसानों ने इन सुधारों के प्रति अभूतपूर्व समर्थन दिखाया है और विभिन्न सम्मेलनों को मिलाकर करीब 2.5 लाख किसान समर्थन के लिए आए हैं।"

जायसवाल ने राजद के नरकटिया विधायक द्वारा चुनावी घोषणा में आपराधिक रिकॉर्ड छुपाने और गलत चुनावी हलफनामा दायर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने आपराधिक रिकॉर्ड की घोषणा की है और वह छिपा रहे हैं। उन्होंने कहा राजद का चाल चरित्र कभी नहीं छिप सकता, भले कितना ही कोशिश कर लें।

भाजपा नेता ने कहा कि इसकी शिकायत चुनाव आयोग से भी की जाएगी। उन्होंने इसे सर्वोच्च न्यायालय के गाइडलाइन के भी विपरीत बताया।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More