BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

रक्षा मंत्री ने इजराइल के उप प्रधानमंत्री से की बात, रणनीतिक साझेदारी आगे बढ़ाने पर दिया जोर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को इजराइल के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल बेंजामिन गैंट्ज के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल (रेस) बेंजामिन गैंट्ज को इजराइल का उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री का कार्यभार संभालने पर बधाई दी। टेलीफोन पर बातचीत के बाद एक ट्वीट में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वह रक्षा सहयोग को मजबूत बनाने और रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए इजराइल के साथ मिलकर काम करने के लिए बहुत उत्सुक हैं।


CONGRATULATED LT GEN (RES) BENJAMIN GANTZ ON TAKING CHARGE AS DEP PM & MIN OF DEFENCE, ISRAEL AND THANKED HIM FOR ALL THE ASSISTANCE BY ISRAEL DURING THE COVID-19 PANDEMIC. LOOK FORWARD TO WORKING CLOSELY TO DEEPEN DEFENCE COOPERATION & ADVANCE STRATEGIC PARTNERSHIP WITH ISRAEL.

— RAJNATH SINGH (@RAJNATHSINGH) JULY 9, 2021

 

कोविड -19 महामारी की रोकथाम के लिए अनुसंधान और विकास पर की बातचीत
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए इजराइल द्वारा भारत को प्रदान की गई सहायता के लिए भी लेफ्टिनेंट जनरल (रेस) बेंजामिन गैंट्ज को धन्यवाद दिया। दोनों राजनेताओं ने कोविड -19 महामारी की रोकथाम के लिए अनुसंधान और विकास में आपसी सहयोग पर संतोष व्यक्त किया, जो न केवल दोनों देशों को लाभान्वित करेगा, बल्कि पूरे विश्व के लिए लाभकारी होगा।

जनरल गैंट्ज ने 2018 में बनाई थी “होसेन ल’इजराइल” पार्टी
जनरल गैंट्ज ने 2018 में “होसेन ल’इजराइल” या इजराइल रेजिलिएशन पार्टी बनाई थी, जिसका फरवरी 2019 में दो अन्य दलों के साथ विलय हो गया था। इसे ब्लू एंड व्हाइट गठबंधन की शुरूआत से जोड़ा जाता है और अब प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट के आठ समूहों के गठबंधन का हिस्सा है। बता दें, नफताली बेनेट और उनके गठबंधन ने पिछले महीने 120 सदस्यीय कनेसेट में अपना बहुमत साबित किया था। इसके बाद नफताली बेनेट इजराइल के प्रधानमंत्री के पद पर नियुक्त हुए थे।

रक्षा के अलावा भारत और इजराइल साइबर सुरक्षा, जल प्रबंधन और कृषि तकनीकों में हैं सहयोगी
भारत ने हाल के वर्षों में इजराइल से मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी), मिश्रित मिसाइल और वायु रक्षा प्रणाली, विभिन्न उन्नत सेंसर और रडार, एवियोनिक्स तकनीक और सटीक-निर्देशित युद्ध सामग्री इजराइल से हासिल की है। भारत ने इजराइल से पिछले साल 200 मिलियन डॉलर के सौदे में भारतीय वायुसेना के लिए गाइडेड स्पाइस-2000 बम, एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल और भारतीय सेना के लिए ब्रॉडबैंड इंटरनेट प्रोटोकॉल टैक्टिकल रेडियो की खरीद की थी। रक्षा के अलावा भारत और इजराइल साइबर सुरक्षा, जल प्रबंधन और कृषि तकनीकों में भी सहयोग करते हैं।

इजरायल भारत के प्रमुख रणनीतिक साझेदारों में से एक
रक्षा मंत्री ने रक्षा निर्माण में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की नए उदार व्यवस्था के तहत इजरायली रक्षा कंपनियों को अधिक से अधिक भागीदारी करने के लिए आमंत्रित किया। दोनों मंत्रियों ने क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया। दोनों मंत्रियों ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और रक्षा संबंधों को और मजबूत करने की संभावनाओं पर चर्चा की। भारत इजरायल को एक प्रमुख रणनीतिक साझेदार के रूप में देखता है, जिसकी सैन्य बिक्री औसतन 1 बिलियन डॉलर सालाना है। 1992 में दोनों पक्षों की तरफ से राजनयिक संबंध स्थापित करने के बाद से संबंधों में काफी गर्मजोशी आई है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More