BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

ये है दुनिया का सबसे महंगा टॉयलेट सीट, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

दुनिया में कई लाेग महंगी-महंगी टाॅयलेट सीट लगाते है, मगर चीन में एक ऐसे टॉयलेट सीट को प्रदर्शित किया गया है जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। दरअसल चीन के शंघाई में इन दिनों चाइना इंटरनेशनल इम्पोर्ट एक्सपो जारी है। यहां पर कई कंपनियों के उनके द्वारा निर्मित किए गए कीमती सामान का प्रदर्शन किया है। इसी एक्सपो में हांगकांग स्थित ज्वैलरी ब्रांड कोरोनेट की और से बेहद कीमती टॉयलेट बुलेट-प्रूफ सीट को प्रदर्शित किया गया है।

बता दें कि इस टॉयलेट सीट की खास बात है कि यह ठोस सोने से बना हुआ है, इसके साथ ही यह टॉयलेट सीट गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में भी दर्ज की जा सकती है। कंपनी का दावा है कि इस टॉयलेट सीट पर किसी भी अन्‍य टॉयलेट सीट से अधिक हीरे जड़े हुए हैं। विदेशी खबरों की रिपोर्ट के अनुसार, इस टॉयलेट सीट को शुद्ध सोने से बनाया गया है, इसके अलावा इसमें 40 हज़ार 815 छोटे हीरों को भी जड़ा गया है। हीरों का वजन 334.68 कैरेट है, यह हीरे टॉयलेट सीट पर बुलेटप्रुफ कांच के भीतर से लगाए गए हैं। हीरे से सजे इस टॉयलेट सीट की खूबसूरती में चार चांद लग गए है। एक्सपो में आने वाले लोग इस टॉयलेट सीट को देखकर आश्चर्यचकित हो रहे हैं। बता दें कि टॉयलेट सीट कीमत 13 लाख अमरीकी डॉलर यानी भारतीय मुद्रा में लगभग 9.23 करोड़ रुपए है।

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More