BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

यूपी में शिक्षिका को आपत्तिजनक संदेश भेजने के मामले में छात्र पर मामला दर्ज

मुरादाबाद । एक निजी स्कूल के 10वीं कक्षा के एक छात्र के खिलाफ ऑनलाइन कक्षा के दौरान कथित तौर पर अपनी शिक्षिका को 'अश्लील संदेश' भेजने के मामले में मामला दर्ज किया गया है। छात्र के पिता के खिलाफ भी फोन पर 'शिक्षिका को धमकाने' के लिए केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह कार्रवाई की।

अपनी पुलिस शिकायत में, मुरादाबाद में सीबीएसई-संबद्ध स्कूल की सामाजिक विज्ञान विषय की 30 वर्षीय शिक्षिका ने आरोप लगाया कि जब वह गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन कक्षाएं ले रही थीं तब उन्हें दो अनुचित संदेश भेजे गए थे। उन्होंने कहा कि संदेश कई अन्य छात्रों द्वारा भी पढ़े गए थे।

उन्होंने अपनी शिकायत में कहा, "मैंने छात्र के परिवार से संपर्क किया। हालांकि, उसके पिता ने अपने बच्चे को डांटने के बजाय, सुनने से इनकार कर दिया। उन्होंने मुझसे दुर्व्यवहार भी किया और धमकी दी।"

बाद में पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

सर्कल अधिकारी कुलदीप सिंह ने कहा कि दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और एक विस्तृत जांच के लिए साइबर सेल को रिपोर्ट भेजी गई है।

नवल मारवाह (सिविल लाइंस एसएचओ) ने संवाददाताओं से कहा, "छात्र के खिलाफ आईपीसी की धारा 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) और 67 ए (यौन शोषण से संबंधित सामग्री के प्रकाशन या ट्रांसमिटिंग के लिए सजा आदि) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। जबकि उसके पिता पर आईपीसी की धारा 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।"

मारवाह ने कहा कि छात्र के परिवार के अन्य विवरण अभी भी एकत्र किए जा रहे हैं।

सूत्रों ने कहा कि स्कूल मामले से अवगत है, लेकिन अभी तक छात्र के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

स्कूल के अधिकारी किसी भी आधिकारिक टिप्पणी के लिए अनुपलब्ध रहे।

कोरोना महामारी को देखते हुए ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More