BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

यह वास्तु उपाय कर न केवल पैसे को रोका जा सकता है बल्कि..

अगर लाख पैसा कमाने के बाद घर में पैसा नहीं टिकता हो तो इसका कारण वास्तुदोष हो सकता है। ऐसे में कुछ वास्तु उपाय कर न केवल पैसे को रोका जा सकता है बल्कि घर में धन की आमदनी भी बढाई जा सकती है। करें ये उपाय-

घर में तिजोरी का मुंह उत्तर की ओर रखें। उतर की ओर रखने से धन में लाभ होता है और पैसा घर में टिका रहता है। धन रखने की जगह दक्षिण की तरफ नहीं होनी चाहिए।

शयन कक्ष की दीवार या कोनों में मेटल यानी धातु की कोई चीज नहीं होनी चाहिए। बेडरूम की दीवारों के कोनों में किसी भी तरह की दरार नहीं होनी चाहिए। इससे आर्थिक नुकसान होता है।

घर के अंदर से जो पानी का बाहर निकलता है उसकी ठीक दिशा न होने से भी पैसों की कमी व आर्थिक नुकसान हो सकता है।

जल की निकासी पश्चिम और दक्षिण की तरफ से नहीं होनी चाहिए। यह हमेशा पूर्व व उत्तर दिशा से ही होनी चाहिए। इन दिशाओं से जल निकासी शुभ माना जाता है। जिससे घर में पैसों की कमी नहीं होती है।

यदि घर के गैराज या घर के अंदर कबाड़ या टूटे हुए बर्तन हों तो तुरंत उन्हें बाहर कर दें। अक्सर देखा जाता है कि घरों में आलमारी, टूटा पलंग व अन्य लकड़ी के सामान घर में ही पड़े रहते हैं। इससे घन की कमी व आर्थिक नुकसान होता है और अत्याधिक खर्च भी बढ़ता है।

घर में नलों से पानी टपकना या नलकों को टाईट से बंद न करना जिस वजह से पानी टपकता रहता है। ये चीज भी वास्तुदोष पैदा करती है। जिससे गंभीन नुकसान होता है। नल से पानी टपकना यानि धीरे-धीरे पैसों का खर्च होना। इसलिए नलों को टाइट करके रखें।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More