BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़का VHP, कहा- सरकार लगाए NSA

नई दिल्ली। मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर विश्व हिंदू परिषद ने गहरी नाराजगी जताते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून(एनएसए) के तहत कार्रवाई की मांग की है। अयोध्या में भूमि पूजन के बाद ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष साजिद रशीदी ने विवादित बयान देते हुए मंदिर तोड़े जाने की चेतावनी दी थी। जिस पर विहिप ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने आईएएनएस से कहा, "अयोध्या में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राम मंदिर बन रहा है। बावजूद इसके ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद साजिद रशीदी ने मंदिर तोड़ने की भड़काऊ बयानबाजी की है। यह देशद्रोह है। ऐसे लोगों के खिलाफ सरकार को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई करनी चाहिए।" विहिप नेता ने कहा कि इस तरह की भड़काऊ बयानबाजी को संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा।

अयोध्या में 5 अगस्त को राम मंदिर के भूमि पूजन को लेकर ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद साजिद रशीदी ने नाराजगी जताते हुए विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि इस्लाम कहता है कि एक मस्जिद हमेशा एक मस्जिद ही होगी। मंदिर तोड़कर मस्जिद नहीं बनी थी। अब मस्जिद बनाने के लिए मंदिर को ध्वस्त किया जा सकता है।

विश्व हिंदू परिषद ने मौलाना के इस बयान को संज्ञान में लेते हुए गुस्से का इजहार किया है। राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि पुलिस को इस मामले में कठोर कार्रवाई की जरूरत है। 


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More